फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक मामलों को न दें तूल : डॉ. प्रियंका

Fri, 17 Oct 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
स्वदेशी मेले में स्टॉल का निरीक्षण करतीं राज्य म​हिला आयोग की सदस्य। - स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस लाइन सभागार में बृहस्पतिवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य डाॅ. प्रियंका मौर्या ने महिलाओं की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर निस्तारण का निर्देश दिया। जनसुनवाई में कुल 20 मामले आए, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन


डॉ. प्रियंका ने कहा कि पारिवारिक मामलों को घर में बड़े-बुजुर्गों के साथ बैठकर सुलझाना चाहिए। अपरिहार्य स्थिति में ही पुलिस व कोर्ट तक ले जाना चाहिए। प्रदेश सरकार व महिला आयोग हर पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहता है।

उन्होंने महिलाओं को नसीहत देते हुए कहा कि अपने जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ाएं, जिससे उनका पारिवारिक जीवन सुखी ढंग से चल सके। अभिभावकों से भी अपील की कि लड़का-लड़की में भेदभाव न करें, दोनों को समान शिक्षा व लालन-पालन दें।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि विभागीय अधिकारियों का भी दायित्व है कि वे महिलाओं व बालिकाओं की शिकायतों को गंभीरता से सुनें और त्वरित कार्रवाई कर न्याय सुलभ कराएं। इस मौके पर एडीएम न्यायिक अशोक कुमार, एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज, डीपीओ पीके दास, सीओ भरत कुमार पासवान, महिला थाना प्रभारी पुष्पलता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

स्वदेशी मेले में स्टॉल का निरीक्षण करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य। - स्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें