फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एपीके फाइलों को न करें डाउनलोड

Wed, 27 May 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी। - फोटो : महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत मंगलवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि चौपाल में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को बताया गया कि साइबर ठग आरटीओ, शोक संदेश, निमंत्रण पत्र आदि के नाम की एपीके फाइल के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। एपीके फाइल डाउनलोड होते ही फोन हैक हो जाता है। फोन हैक होने के बाद ठग रुपये ऐंठने का प्रयास करते हैं। चौपाल में महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें