तपोस्थली में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग।
- फोटो : तपोस्थली में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग।
श्रावस्ती/कटरा। तराई में मंगलवार सुबह से ही पवन पुत्र बल पवन समाना, जय रघुवीर जपत हनुमाना सहित अन्य भजनों व मंत्रों की ध्वनियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कहीं सुंदरकांड तो कहीं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। जेष्ठ माह के चौथे मंगलवार को सड़क किनारे सजे पंडालों में पूरी, छोला, हलुआ, बूंदी आदि का प्रसाद वितरित किया गया। भिनगा जिला चिकित्सालय के निकट, खैरी मोड़, तहसील गेट, हनुमानगढ़ी मंदिर सहित अन्य स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। तपोस्थली में जेतवन प्रवेश द्वार पर पुरातत्व विभाग की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। नवीन माॅर्डन थाना के प्रभारी निरीक्षक जय हरि मिश्रा ने हनुमान जी की पूजा कर भंडारे का शुभारंभ किया।