श्रावस्ती। सीओ नगर अतुल कुमार चौबे ने बुधवार पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर परेड की सलामी लेकर उसका निरीक्षण किया। उन्हाेंने परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई। उन्होंने कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान कर्तव्य निष्ठा से काम करने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने का निर्देश दिया। पुलिस लाइन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने आरक्षी बैरक व पुलिस लाइन आवास के आसपास सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक को दिए। उन्होंने पुलिस लाइन का भी निरीक्षण किया।
शांतिभंग में बारह गिरफ्तार
श्रावस्ती। जिला पुलिस ने मंगलवार रात अभियान चलाकर बारह लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई कर उन्हें संबंधित एसडीएम के समक्ष पेश किया।