टीकारकण स्थल संयुक्त जिला चिकित्सालय का जायजा लेते डीएम
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले में आज शनिवार से कोविड टीकाकरण कराया जाएगा। शुक्रवार को डीएम ने कोविड टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा।
जिलाधिकारी टीके शिबु ने शुक्रवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला का निरीक्षण किया।
आज शनिवार 16 जनवरी से होने वाले कोविड-19 टीकाकरण के व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव को निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि आज 16 जनवरी से प्रथम चरण का टीकाकरण आरंभ होगा। इसमें हेल्थ केयर वर्कर का टीकाकरण होगा। द्वितीय चरण में फ्रंट लाइन वर्कर का टीकाकरण होगा। इसके बाद तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों एवं गंभीर रोगों जैसे डायबिटीज, शुगर, गुर्दे की बीमारी, कैंसर व फेफड़े की बीमारियां आदि से ग्रसित 50 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा।
इस टीके की दूसरी खुराक एक माह के अंतराल पर दोबारा दी जाएगी। टीका लगवाने के बाद भी सभी को मास्क का प्रयोग, बार-बार हाथ धोना, भीड़भाड़ से बचना एवं दो गज की सामाजिक दूरी बनाए रखना आवश्यक होगा। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी आरपी चौधरी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश मातन हेलिया व डॉ. एनएन पांडे आदि मौजूद रहें।