फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधवापुर घाट पर डीएम ने कटान का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। हरिहरपुररानी के बनघुसरा में लोक निर्माण विभाग का मिक्सर प्लांट लगाया गया है। इसका गुरुवार को डीएम ने निरीक्षण किया। इसके बाद मधवापुर घाट पहुंचे डीएम ने कटान का जायजा लिया। जहां मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके बाद डीएम ने मल्हीपुर से बदला तक मुख्य मार्ग का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी टीके शिबू गुरुवार को बनघुसरा पहुंचे। जहां उन्होंने लोक निर्माण विभाग के मिक्सर प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने प्लांट संचालन का अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा होने के बाद इसी सप्ताह से प्लांट का संचालन प्रारंभ कराकर सड़क की मरम्मत का कार्य प्रारंभ करवा दिया जाएगा।
इसके बाद जिलाधिकारी ने भिनगा मल्हीपुर मार्ग स्थित मधवापुर घाट पहुंचकर कटान की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संवेदनशील स्थल पर व्यापक निगरानी रखने का संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया। साथ ही कहा कि अभी भी राप्ती का बहाव काफी तेज है। इसलिए पैनी नजर रखी जाए। मरम्मत में किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि न बरती जाए।
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी ने मल्हीपुर से बदला तक जमुनहा बहराइच मुख्य मार्ग का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अभियंता को मार्ग मरम्मत के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इस दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित तहसीलदार जमुनहा नारायन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें