फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: डीएम ने कम धान खरीद पर तीन पीसीएफ केंद्र प्रभारियों को फटकारा

Tue, 05 Dec 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम ने धान खरीद की समीक्षा बैठक की। उन्होंने खरीद केंद्र के जिला व केंद्र प्रभारियों को धान खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही धान खरीद केंद्रों पर परिवहन ठेकेदारों की ओर से हैंडलिंग कार्य न करने वालों को काली सूची में डालने को भी कहा।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में कम धान खरीदने वाले तीन पीसीएफ केंद्र प्रभारियों को डीएम कृतिका शर्मा ने फटकार लगाई। उन्हें समय से केंद्र खोलने व किसान को केंद्र से वापस न लौटाने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी केंद्र प्रभारी के खिलाफ शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी। धान खरीद का प्रत्येक विवरण ई-उपार्जन मॉड्यूल पर फीड करने, ऑफलाइन खरीद किसी भी दशा में स्वीकार न करने की बात भी कही गई।
बैठक का संचालन जिला खाद्य विपणन अधिकारी नरेंद्र कुमार मिश्रा ने किया। इस दौरान सहायक निबंधक सहकारिता प्रेमचंद प्रजापति, जिला प्रबंधक पीसीएफ अरुण कुमार, जिला प्रबंधक यूपीएसएस सुनील कुमार यादव सहित सभी केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


श्रावस्ती में धान खरीद के लिए कुल 35,000 एमटी का लक्ष्य निर्धारित है। अब तक कुल 1,345 किसानों ने 8042.41 एमटी धान बेचा है। धान बेचने वाले किसानों को अब तक 1300.89 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। जो कुल खरीद मूल्य का 80 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें