श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी की ओर शनिवार को सीमावर्ती गांव गंगापुर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 52 ग्रामीणों ने पंजीकरण करवाया। एसएसबी की चिकित्साधिकारी डॉ. कल्पना पाटील ने सभी मरीजों की सेहत की जांच कर दवाएं दीं। उन्होंने मरीजों को अचानक बढ़ी गर्मी से बचाव के तरीके भी बताए। शिविर में प्रधान मैना देवी व उप निरीक्षक प्रदीप देवरी आदि मौजूद रहे।