श्रावस्ती। जिले में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का दूसरा चरण चल रहा है। बृहस्पतिवार को डीएम इसका स्थलीय सत्यापन करने हरिहरपुररानी के नौबस्ता के परसौरा उपकेंद्र पहुंचीं। यहां डीएम नेे टीकाकरण सत्र का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान डीएम कृतिका शर्मा ने केंद्र पर मौजूद बच्चों के परिजनों से उनका हाल जाना। उन्हें टीकाकरण के फायदे बताएं। डीएम ने आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि लक्षित बच्चों को टीकाकरण केंद्र तक लाएं।
ताकि शतप्रतिशत टीकाकरण कराया जा सके। साथ ही गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, वजन, शुगर सहित अन्य सभी जांच कराने व परिवार नियोजन के बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केके वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।