श्रावस्ती। भिनगा के राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय भयापुरवा में सुबह छात्राएं हनुमान चालीसा पढ़तीं हैं तो वहीं शाम को आरती करती हैं। छात्राओं को शिक्षा के साथ ही भारतीय संस्कृत, सभ्यता व संस्कार भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही नियमित योग अभ्यास व सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी उनकी दिनचर्या का हिस्सा है।
भयापुरवा में समाज कल्याण विभाग की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। यहां कुल 413 छात्राएं शिक्षणरत हैं। एक तरफ जहां सुबह की प्रार्थना में उन्हें हनुमान चालीसा का पाठ कराया जाता है। वहीं शिक्षा संग उन्हें गुड व बैड टच की जानकारी देने के साथ ही विषय वस्तुओं का पठन पाठन भी कराया जाता है। शाम को उन्हें भोजन के बाद दस बजे तक पढ़ाई व सोने से पहले पूजा व आरती भी कराई जाती है। यह उनके दैनिक दिनचर्या में शामिल किया गया है।