मतदेय स्थल पर निरीक्षण करते डीएम। - स्रोत : विभाग
श्रावस्ती। निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) चलाया जा रहा है। पुनरीक्षण कार्य को परखने के लिए डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने शनिवार को मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
डीएम ने तहसील भिनगा के वार्ड संख्या आठ के प्राथमिक विद्यालय बनकटवा व प्राथमिक विद्यालय बगुरैयां का निरीक्षण किया। इसमें बीएलओ से भरे गये फॉर्म आदि की जानकारी ली। डीएम ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाए, जिससे कोई भी व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि शुद्ध, पारदर्शी और सटीक निर्वाचक नामावली तैयार हो सके। इसके तहत नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं तथा मृत, डुप्लीकेट, स्थानांतरित या अनुपस्थित मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। इस अवसर का सभी को लाभ लेना चाहिए। इस मौके पर विभागीय कर्मी मौजूद रहे।