फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आपदा कंट्रोल रूम का डीएम ने किया निरीक्षण

Sun, 27 Sep 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम का रविवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति पंजिका देखने के साथ कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की मौजूदगी और शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिया कि बाढ़ कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी 24 घंटे पूरी सक्रियता से ड्यूटी करें। उन्होंने राप्ती नदी के जलस्तर, तटबंधों की स्थिति और संवेदनशील क्षेत्रों की रिपोर्ट लगातार कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने को कहा। डीएम ने बताया कि किसी समस्या पर कंट्रोल रूम के नंबर 1077, 7905573303, 7991990387, 9721939303 और 05250297302 पर सूचना दी जा सकती है। क्षेत्रीय लेखपाल, तहसीलदार और एसडीएम को भी जानकारी दी जा सकती है। इस दौरान आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें