फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: डीएम ने राजापुररानी में क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण

Fri, 30 Oct 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने शुक्रवार को हरिहरपुररानी विकासखंड की ग्राम पंचायत राजापुररानी में किसान हरिभजन के खेत पर धान की फसल कटाई का निरीक्षण किया। 43.3 वर्गमीटर क्षेत्रफल में कटाई के बाद 23.85 किलोग्राम धान की उपज मिली। डीएम ने बताया कि फसल कटाई से उत्पादकता का आकलन किया जाता है। इस बार तराई में प्रति हेक्टेयर 55 क्विंटल धान की उपज हुई है। उन्होंने किसानों से सरकारी क्रय केंद्रों पर ही धान बेचने की अपील की। जिले में 42 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में बिक्री के लिए खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण या नवीनीकरण अनिवार्य है। किसान जनसेवा केंद्र या किसान मित्र एप से भी यह करा सकते हैं। इस दौरान तहसीलदार भिनगा सौरभ सिंह, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर दीक्षा अग्रवाल, अपर सांख्यिकी अधिकारी अविनाश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें