फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: डीएम ने पेंशनर कक्ष का किया लोकार्पण

Fri, 16 Oct 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित पेंशनर कक्ष का शुक्रवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पेंशनरों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कक्ष बनने से पेंशनरों को गर्मी में बैठने की सुविधा मिलेगी। कोषागार में पेंशन संबंधी कार्यों के लिए आने पर उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। कक्ष में आरामदायक कुर्सियां, मेज, एसी, वाशरूम और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी विनीत कुमार, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण मानवेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें