फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे का आरोप

Fri, 16 Oct 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नगर पालिका भिनगा के मोहल्ला टंडवा निवासी ग्रामीणों ने मोहल्ला निवासी एक युवक पर सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे का आरोप लगाया है। कब्जे के चलते आवागमन के साथ-साथ वाहन ले जाने में भी परेशानी की बात मोहल्लेवासी कर रहे हैं। मोहल्ला टंडवा निवासी शिकायतकर्ता उदयराज, दिलीप कुमार, सुरेश कश्यप, शिवम, मा बेगम, टीपू खां, उदयराज कश्यप आदि ने ईओ नगर पालिका को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके मोहल्ले में इंटरलॉकिंग मार्ग है। ग्रामीणों ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि मोहल्ला निवासी एक युवक ने इंटरलॉकिंग मार्ग पर सीढ़ी बनवा ली है। इसके चलते रास्ता अवरुद्ध हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी दो पहिया व चार पहिया वाहन ले जाने में हो रही है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि ईओ से अवैध रूप से निर्मित सीढ़ी को तोड़वाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें