फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
सिरसिया थाने का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। शिकायतों के निस्तारण में जो भी अधिकारी कर्मचारी फर्जी रिपोर्ट लगाएंगे उनको अब बख्शा नहीं जाएगा। फरियादियों के मोबाइल पर बात करने पर अगर शिकायत का निस्तारण फर्जी पाया गया, तो संबंधित से जवाब तलब करने के साथ ही निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह बातें शनिवार को सिरसिया थाने में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ओपी आर्य ने कहीं। उन्होंने निस्तारित शिकायतों की गुणवत्ता परखने के उद्देश्य से क्षेत्र के ग्राम अयोध्यापुरवा निवासी राजेंद्र प्रसाद तिवारी पुत्र फौजदार तिवारी, चौबेपुरवा निवासी मानवर व बसंतपुर निवासी मनीराम से बात की।
इसके साथ ही निस्तारण करने वाली राजस्व एवं पुलिस टीम को बुलाकर हकीकत जानी। इस पर टीम ने बताया कि शिकायत का निपटारा करा दिया गया है। जिलाधिकारी ने पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस व थाना दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण मौके पर जाकर करें।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक अपने क्षेत्रों में टीम बनाकर थाना दिवसों में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण पुलिस के सहयोग से करें। इसमें कोई लापरवाही न बरती जाये। उन्होंने सभी लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया कि भ्रमण पंजिका बनाएं तथा निस्तारित शिकायतों को सूचीबद्ध कर उनको प्रत्येक सप्ताह तहसीलदार या नायब तहसीलदार को दिखाएं।
वहीं पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि थाना दिवसों में प्राप्त शिकायतों का निपटारा राजस्व कर्मचारियों के साथ मिलकर प्राथमिकता के आधार पर करें। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित को एक सप्ताह का समय दिया।
इसके बाद डीएम ने सिरसिया थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने बीट पुस्तिका सहित अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि वह सभी छोटी बड़ी शिकायतों का निपटारा करें। इस मौके पर तहसीलदार भिनगा राजकुमार पांडेय, थानाध्यक्ष, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें