फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: डीएम-एसपी ने परखी विसर्जन स्थलों की व्यवस्था

Sat, 10 Oct 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 विसर्जन स्थल की तैयारियों की जानकारी लेती डीएम व एसपी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। मूर्ति विसर्जन सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और एसपी राहुल भाटी ने विसर्जन स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने बेहतर प्रकाश प्रबंधन और साफ-सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारी जमुनहा तहसील क्षेत्र के भेलागांव स्थित बरोह पुलिस विसर्जन स्थल पहुंचे। डीएम ने वहां जाने वाले रास्ते, घाट, प्रकाश व्यवस्था व साफ-सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम रवि प्रताप सिंह को व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने और पर्याप्त पुलिस बल व कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए।
वहीं, एसपी ने मल्हीपुर थाना प्रभारी को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, अराजक तत्वों पर नजर रखने और महिला व पुरुष खुफिया पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें