फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मंडलायुक्त कल टंडवा महंत में करेंगी संध्या संवाद

Thu, 07 May 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल आठ मई को इकौना क्षेत्र के ग्राम टंडवा महंत में संध्या संवाद कार्यक्रम करेंगी। इस दौरान वे लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करेंगी और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी करेंगी।
विज्ञापन


डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई होगी, जिसके बाद दोपहर 12 बजे से एक बजे तक कर्मचारियों व पेंशनरों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

दोपहर दो बजे से चार बजे तक निर्मित व निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता और प्रगति का स्थलीय सत्यापन होगा। शाम पांच बजे से सात बजे तक मंडलायुक्त टंडवा महंत में ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करेंगी। डीएम ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों के सत्यापन के दौरान अभिलेखों सहित मौके पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें