फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: फिट रखने के लिए जवानों से लगवाई दौड़

Fri, 02 Jun 2023 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने पुलिस लाइन में ली रैतिक परेड की सलामी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन, भिनगा में शुक्रवार को एसपी ने रैतिक परेड की सलामी ली।
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने रैतिक परेड की सलामी भी ली। साथ ही शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए जवानों से दौड़ लगवाई। परेड पर मौजूद कर्मचारियों से ड्रिल कराई। साथ ही सभी को ड्रिल कमांड सीखने के लिए बताया गया। परेड के दौरान आर्मोरर की ओर से पुलिस कर्मियों को इंसास राइफल, कार्बाइन व स्मॉल आर्म्स की हैंडलिंग की बारीकी से जानकारी दी गई। इसके बाद रिजर्व पुलिस लाइन में महिला टोली को नवनिर्मित शाॅर्ट फायरिंग रेंज पर स्मॉल आर्म्स की ड्राई प्रैक्टिस कराई गई। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों को निशाना साधने व फायरिंग करने का तरीका सिखाया गया। इसके बाद उन्होंने यूपी 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया। साथ ही भोजनालय में पहुंच कर गुणवत्ता जांचह। एसपी ने डीसीआर, बैरक, शौचालय आदि का निरीक्षण भी किया। इस दौरान सीओ भिनगा अतुल कुमार चौबे, जमुनहा सतीश कुमार शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें