फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आज निकलेगी जिला सत्याग्रह जन संवाद यात्रा

Wed, 18 Mar 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। राष्ट्रीय छात्र पंचायत की ओर से बृहस्पतिवार को जिला सत्याग्रह जन संवाद यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यात्रा का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय करेंगे। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के जिलाध्यक्ष कीर्तिवर्धन तिवारी ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य छात्र समस्याओं को जानना और सीेधे शासन तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि ये यात्रा प्रदेश के सभी 75 जिलों में निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान जिले के छात्रों और अभिभावकों से मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र लिखवाया जाएगा। यह अभियान निजी स्कूलों की मनमानी फीस, शिक्षा के व्यवसायीकरण और छात्रों के अधिकारों के लिए एक निर्णायक संघर्ष के रूप में रहेगा। यात्रा को लेकर निरीक्षण भवन में बैठक भी करी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें