फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ताइक्वांडो में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक

विज्ञापन
 प्रतियोगिता के बाद पदक दिखाते ​खिलाड़ी। - फोटो : प्रतियोगिता के बाद पदक दिखाते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
वीरपुर। राजस्थान पुलिस अकादमी के खेलो इंडिया मल्टीपरपज हॉल में 10 से 12 अप्रैल तक दो दिवसीय ताइक्वांडो वर्ल्ड वाइड सुपर लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शामिल जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 पदक अपने नाम किए। इसमें चार स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक शामिल रहे।
विज्ञापन



बालिका वर्ग के 37 किलोग्राम भार वर्ग में आराध्य शुक्ला ने स्वर्ण पदक जीता। बालक वर्ग में श्रेयस मिश्रा ने अंडर 45 किलो भार वर्ग, आदर्श तिवारी ने अंडर 53 किलोग्राम भार वर्ग और आशुतोष त्रिपाठी ने सीनियर पुरुष अंडर 68 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं वैष्णवी पासवान ने अंडर 45 किलोग्राम, शव्या तिवारी ने जूनियर बालिका अंडर 42 किलोग्राम वर्ग में, विशेष शाही ने सीनियर पुरुष अंडर 74 किलोग्राम और दीपांशु तिवारी ने जूनियर अंडर 63 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीता। गौरव सिंह ने सीनियर पुरुष अंडर 54 किलोग्राम, हार्दिक उपाध्याय ने अंडर 49 किलोग्राम और अरमान अहमद ने जूनियर अंडर 45 किलो ग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।

श्रावस्ती को लीग की सर्वश्रेष्ठ टीम का खिताब
कोच सूर्य प्रकाश पांडेय ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने पर श्रावस्ती की टीम को सर्वश्रेष्ठ टीम का खिताब दिया गया। वहीं, उन्हें उत्कृष्ट कोच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आयोजक प्रशांत जांगिड़ ने पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक, खेल किट और सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया। कोच ने बताया कि श्रावस्ती को इस उपलब्धि मिलने के पीछे खिलाड़ियों ने वर्षों की कठिन परिश्रम का हाथ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें