फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ताइक्वांडो में जिले के खिलाड़ियों ने मनवाया लोहा

Tue, 14 Oct 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
मेडल के साथ ताइक्वांडो के विजेता ​खिलाड़ी। - स्रोत: प्र​शिक्षक
विज्ञापन
वीरपुर। राजस्थान के जयपुर में आयोजित तीन दिवसीय भारत कप ताइक्वांडो डायमंड लीग प्रतियोगिता में जिले के 17 खिलाड़ियों ने नाम रोशन किया है। इसमें दो स्वर्ण, छह रजत व नौ खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन


भारत स्पोर्ट्स एक्सलेंस की ओर से जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में 10 से 12 अक्तूबर तक भारत कप डायमंड लीग ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में आशुतोष त्रिपाठी व आराध्या शुक्ला ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, आरती तिवारी, सृष्टि गुप्ता, दर्शिका गुप्ता, श्रेयांस मिश्रा, आदर्श तिवारी व मानस मिश्रा ने रजत पदक हासिल किया।

इसी तरह से दीपांशु तिवारी, हार्दिक उपाध्याय, गौरव सिंह, आदित्य यादव, आलोक वर्मा, लक्ष्मी गुप्ता, हर्ष पांडेय, श्रद्धा कसौंधन व दीपक गोस्वामी ने कांस्य पदक जीता। विजेता खिलाड़ियों को राजस्थान स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल सचिव यूथ अफेयर एंड स्पोर्ट्स राजस्थान नीरज कुमार ने खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। साथ ही प्रशिक्षक सूर्य प्रकाश पांडेय को बेस्ट टीम की ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें