फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जिला जज व डीएम ने किया जेल का निरीक्षण

Mon, 30 Mar 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जेल का निरीक्षण करते जिला जज व अन्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन

श्रावस्ती। जिला जेल का सोमवार को जिला जज राकेश धर दूबे, डीएम अश्विनी कुमार पांडेय व एसपी राहुल भाटी ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने रसोई घर, भंडार गृह, महिला बैरक, पुरुष बैरक, किशोर बैरक व अस्पताल का भ्रमण किया। इस दौरान जिला जज ने बंदियों से उनकी समस्याएं सुनीं तथा समस्याओं के निस्तारण के लिए जेल अधीक्षक को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कारागार परिसर में सफाई व्यवस्था बेहतर रखें। गुणवत्तापूर्ण भोजन बनवाएं। इस मौके पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीत यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें