फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिकता से किया जाए शिकायतों का निस्तारण

विज्ञापन
जमुनहा तहसील में पीड़ितों की फरियाद सुनती डीएम - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। विभागीय अधिकारी कार्यालय में समय से बैठकर जन समस्याओं को सुनें। निर्धारित समय में उसका निराकरण करें। फरियादियों को बार-बार ब्लॉक, तहसील व जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। संपूर्ण समाधान तहसील दिवस में आये सभी फरियादियों की छोटी बड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुने। निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिला तो निस्तारण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह बातें शनिवार को जमुनहा तहसील में समाधान दिवस की अध्यक्षता करने आई जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने अधिकारियों से कही। इस दौरान डीएम ने तहसील व ब्लॉक स्तर पर तैनात अधिकारियों को अपनी तैनाती स्थल पर प्रत्येक दशा में निवास करने, फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण मौके पर जाकर करने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि भूमि विवादों से संबंधित मामलों को राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। इसमें कोई लापरवाही न बरती जाए।
पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि महिलाओं की जनशिकायतों को गंभीरता से सुनें तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण भी सुनिश्चित करें। इस दौरान यहां 60 प्रार्थना पत्र आए। जिनके सापेक्ष मात्र 08 शिकायतों का निपटारा हो सका। वहीं इकौना में एसडीएम आरपी चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 60 शिकायतों के सापेक्ष 13 शिकायतों का निस्तारण हुआ। जबकि भिनगा में मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 29 शिकायतों के सापेक्ष सिर्फ दो शिकायतों को मौके पर निस्तारित किया गया। इस दौरान जमुनहा में उपजिलाधिकारी जमुनहा सौरभ शुक्ला, जिला विकास अधिकारी राम समुझ, परियोजना निदेशक इंद्रपाल सिंह, तहसीलदार जमुनहा मोहम्मद अहमद फरीद खान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें