फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: त्योहार पर अमन-चैन बिगाड़ने वाले जाएंगे जेल

Sat, 08 Apr 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। माह-ए-रमजान को लेकर शनिवार को एसपी ने हरदत्त नगर गिरंट व सोनवा थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों व कस्बों में सुरक्षाबलों के साथ पैदल गश्त की। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अमन-चैन से त्योहार मनाने की अपील की व बाधा डालने वालों को जेल भेजने की चेतावनी दी।शनिवार को एसपी प्राची सिंह ने एएसपी प्रवीण कुमार यादव व सुरक्षा बलों के साथ सोनवा व हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के नासिरगंज व बदला सहित अन्य कस्बों में पैदल गश्त की। उन्होंने व्यापारियों से दुकानों के सामने सीसीटीवी कैमरे लगवाने, गैर जरूरी लोगों को दुकानों में न बैठाने, तिराहों व चौराहों पर अनावश्यक घूमने वालों को चिह्नित कर इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को देने तथा त्योहार पर अमन चैन बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के बारे में पुलिस को सूचित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें