फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व विकलांग दिवस पर सम्मानित होंगे दिव्यांग, करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश तीन दिसंबर विश्व विकलांग दिवस पर प्रदेश के दिव्यांग जन को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित करता है। जिला स्तर पर किसी भी क्षेत्र में उत्तम प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग जन पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी चमन सिंह ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में दिव्यांग कर्मचारियों, स्वनियोजित दिव्यांगजन तथा दिव्यांगजन के पुनर्वासन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संगठनों, विभागों एवं दिव्यांग खिलाड़ियों को 3 दिसंबर को राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष भी ऐसे लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ऐसे में जिला स्तर पर दिव्यांग कर्मचारियों, स्वनियोजित दिव्यांगजन तथा दिव्यांगजन के पुनर्वासन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति, संगठन, विभाग एवं दिव्यांग खिलाड़ी में से यदि कोई राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए इच्छुक है तो वह आवेदन कर सकता है। विभागीय वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर तीन प्रतियों में भरकर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन कमरा नंबर 19 में 10 अगस्त तक जमा करना होगा। यदि इस संबंध में और अधिक जानकारी लेनी है तो किसी भी कार्य दिवस में विकास भवन स्थित कार्यालय में आकर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें