फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रेडक्रॉस के होली मिलन में मिला दिव्यांग व विधवाओं को उपहार

Thu, 16 Mar 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में विकालांग को किचेन सेट देती डीएम
विज्ञापन
श्रावस्ती। इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी की ओर से चलाए जा रहे होली मिलन समारोह पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट में अशरफ नगर के बाढ़ पीड़ितों को बुलाया गया। जिन्हें डीएम ने किचन सेट प्रदान कर होली की बधाई दी। डीएम नेहा प्रकाश ने दोनों पैरों से दिव्यांग विनोद कुमार पुत्र रामनरेश को किचन सेट प्रदान किया तो उसकी दोनों आंखें भर आईं। उसने डीएम व रेडक्रॉस के प्रति आभार व्यक्त किया। अशरफ नगर की भूमिहीन विधवा शांति देवी पत्नी सीताराम का बाढ़ ने गृहस्थी तहस नहस कर दिया था। जिन्हें एडीएम डीपी सिंह ने किचन सेट प्रदान किया तो वह भावुक हो गईं। इसी गांव की विधवा श्यामावती पत्नी प्रेमनाथ को रेडक्रॉस प्रबंध समिति के सदस्य बलविंदर सिंह ने किचन सेट दिया। वहीं श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे ने विजयलक्ष्मी को किचन सेट प्रदान किया। इस दौरान संस्था के चेयरमैन अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में अप्रैल तक इस तरह का कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न पीड़ितों को किचन सेट प्रदान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें