जनता दर्शन में दिव्यांग से बातचीत करती डीएम
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने मंगलवार को फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान जमुनहा क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मनपुर सेमरहनिया निवासी दिव्यांग फरियादी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि छह माह पूर्व एक दुर्घटना में दाहिना पैर कट गया है। इससे उन्हें आने-जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इस पर डीएम ने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को फोन पर निर्देश दिया कि पीड़ित को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान करें। इसके साथ ही फरियादी को पेंशन का लाभ भी प्रदान करें। इसी तरह से भूमि कब्जा, राशन, पारिवारिक विवाद सहित अन्य समस्याओं की 21 शिकायतों का निस्तारण समय से करने का निर्देश दिया।