सिरसिया (श्रावस्ती)। सिरसिया क्षेत्र में मात्र बीआरसी केंद्र पर आधार कार्ड बनने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, डाकघर सिरसिया में करीब तीन माह से आधार बनाने का काम ठप है। ऐसे में लोगों को आधार बनवाने व अपडेट कराने के लिए बीआरसी पर कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। राशन कार्ड का केवाईसी कराना हो या फिर फार्मर आईडी बनवाना, हर जगह आधार की आवश्यकता पड़ती है। सिरसिया क्षेत्र में मात्र एक आधार केंद्र ब्लाॅक संसाधन केंद्र में चल रहा है। यहां पर लोगों का दो से तीन दिन तक इंतजार करने के बाद भी आधार बन पाता है। वहीं, डाकघर सिरसिया में करीब तीन माह पहले से ही आधार बनने का काम बंद है। साथ ही बैंक की शाखाओं में भी आधार नहीं बनाया जा रहा है। इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।