फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ई-ट्राइसाइकिल के लिए दिव्यांग छात्राएं कर सकती हैं आवेदन

Sat, 18 Jul 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग दिव्यांग छात्राओं के लिए ई-ट्राइसाइकिल योजना चला रहा है। स्कूल व कॉलेज में पढ़ने वाली इच्छुक छात्राएं इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि 16 वर्ष से अधिक आयु की छात्राएं योजना के लिए पात्र हैं। आवागमन के कम संसाधनों के कारण दिव्यांग बेटियों को शिक्षा ग्रहण करने में समस्या होती है। विभाग उन्हें पढ़ाई से सीधे तौर पर जोड़ने के लिए यह योजना लाया है। आवेदन के लिए सीएमओ का दिव्यांगता प्रमाण पत्र अनिवार्य है। परिवार आयकरदाता न हो और पिछले पांच वर्षों में ई-ट्राइसाइकिल न मिली हो। मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी, स्ट्रोक या सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही छात्राओं को विभाग 65 हजार रुपये मूल्य तक ई-ट्राइसाइकिल प्रदान करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें