फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मकान का मुआवजा मिलने के बाद नहीं छोड़ा कब्जा

Sat, 22 Aug 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जेसीबी से मकान ढहाते कर्मचारी। 
विज्ञापन
गिलौला। राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण और बाईपास निर्माण के लिए प्रशासन ने शनिवार को गिलौला के तिलकपुर मोड़ के पास सात मकान बुलडोजर से ध्वस्त कराए। मकान मालिकों को पहले ही नियमानुसार मुआवजा दिया जा चुका था, लेकिन उन्होंने कब्जा नहीं छोड़ा था। एसडीएम इकौना रवींद्र कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम ने कार्रवाई की। एसडीएम ने बताया कि तिलकपुर मोड़ पर बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण किया गया था और भूमि स्वामियों को मुआवजा देकर कब्जा हटाने को कहा गया था। कब्जा न हटने से निर्माण कार्य के दौरान हादसे की आशंका बनी थी। कार्रवाई में तिलकपुर मोड़ के सलामत अली, मुन्नी देवी, अरविंद प्रकाश, मोहम्मदपुर मोड़ के राजेंद्र प्रसाद पाठक के दो मकान और खुटेहना रोड की मंजू लता के मकान शामिल हैं।

जेसीबी से मकान ढहाते कर्मचारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें