मिशन शक्ति चौपाल में मौजूद महिलाओं को जानकारी देती महिला पुलिस कर्मी।
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमाें द्वारा जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि चौपाल में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी वेबसाइट व संदिग्ध लिंक से सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही ओटीपी, बैंकिंग विवरण व अन्य गोपनीय जानकारियां किसी से साझा न करने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने के प्रति सजग किया गया। सभी को साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।