फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भक्तों ने राप्ती में लगाई आस्था की डुबकी

Wed, 25 Nov 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सीताद्वार झील घाट पर आचमन करते लोग।- संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/इकौना/तुलसीपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को जिले भर में राप्ती नदी के घाटों पर आस्था का सैलाब उतरा। श्रद्धालुओं ने राप्ती नदी में स्नान कर विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान ब्राह्मणों को अनाज का दान भी किया गया। सीताद्वार मंदिर में भोर से ही श्रद्धालु उमड़े और घाट पर स्नान कर सीताद्वार मंदिर में दर्शन-पूजन किया। कार्तिक पूर्णिमा पर जिले में जगह-जगह मेले भी लगे, जिसमें लोगों ने जमकर खरीदारी की और झूलों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन




कार्तिक पूर्णिमा का असर तराई के सभी घरों में भोर से देखने को मिला। लोग निजी वाहनों से विभिन्न घाटों पर पहुंचे और स्नान-दान किया। इकौना स्थित सीताद्वार मंदिर में सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ी। सीताद्वार मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिलीं। वहीं, सिरसिया स्थित बाबा विभूतिनाथ मंदिर में भी हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। कार्तिक पूर्णिमा पर लोगों के घरों में पकवान भी बने बने। शाम के समय विभिन्न स्थानों पर मेले का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने जमकर खरीदारी की।




जगह-जगह लगे मेले, बच्चों ने खरीदे खिलौने


कार्तिक पूर्णिमा पर सीताद्वार मंदिर, भिनगा के लबेधपुर, लखरावां, जमुनहा तहसील क्षेत्र में जंगलदास कुट्टी, फुलवरिया शाहपुर, सोनवा थाना क्षेत्र में दिकौली, चंदरखा बुजुर्ग आदि स्थानों पर मेले का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने जमकर चाट-पकौड़ी का आनंद लिया। साथ ही घरेलू इस्तेमाल की वस्तुओं चलनी, बेलन, चाकू, टोकरी, बर्तन आदि की खरीदारी की। बच्चों ने भी खिलौने, मिष्ठान्न, मिट्टी के बर्तन आदि की खरीदारी की। मेलों ने लगे बड़े-बड़े झूले आकर्षण का केंद्र रहे और बच्चों सहित बड़ों ने भी झूलों का आनंद लिया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें