फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अरब छब्बीस करोड़ चौतीस लाख से होगा जिले का चहुमुंखी विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला योजना समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री व राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति ने की। इसमें दो अरब छब्बीस करोड़ चौंतीस लाख रुपये से विकास कार्य करने के प्रस्ताव को सर्व सम्मति से मंजूरी प्रदान की गई।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री व राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की बैठक में वर्ष 2019-20 के लिये 02 अरब 26 करोड़ 34 लाख रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।
इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार जन कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री कई योजनाओं का संचालन कर लोगों को मुख्य धारा से जोड़कर उन्हें लाभान्वित करा रहे हैं। बैठक में जिलाधिकारी ओपी आर्य ने प्रभारी मंत्री को बताया कि जिला योजना वर्ष 2018-19 में जिले को कुल 22644 लाख रुपये का परिव्यय शासन की ओर से अनुमोदित किया गया था।
विज्ञापन

इसके सापेक्ष 9899.01 लाख रुपये अवमुक्त हुआ। अवमुक्त धन को विभिन्न विभागों की ओर से निर्धारित योजनाओं में शत प्रतिशत व्यय कर लिया गया। वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए शासन की ओर से कुल 22634.00 लाख रुपये का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। जो पिछले वर्ष के अनुमोदित परिव्यय से 10 लाख रुपये कम है।
प्रस्तावित परिव्यय में 6000 लघु सीमांत किसानों के लिए निशुल्क बोरिंग, 13 पशु चिकित्सालयों एवं 03 पशु सेवा केन्द्रों के पशुओं के लिए औषधि रसायन व अन्य सामग्री तथा 02 राजकीय पशु चिकित्सालय के बाउंड्रीवाल का निर्माण, 05 सहकारी समितियों के पूर्व में निर्मित जर्जर गोदामों की मरम्मत, 3471.48 हेक्टेअर में पौधरोपण का कार्य एवं शहरी क्षेत्रों में 1000 ब्रिक गार्ड का निर्माण कार्य प्रस्तावित है।
इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 4800 स्वयं सहायता समूह का गठन, 20 किलोमीटर सीसी रोड व 25 किलोमीटर केसी ड्रेन तथा 15 पंचायत घर का निर्माण होगा।
50 गहरे एवं 200 मध्यम नलकूप का कार्य, 100 सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना, 35 किलोमीटर नये ग्रामीण मार्ग, 03 पर्यटन स्थलों के विकास, 100 शिक्षामित्रों को मानदेय, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत 07 कक्षों का निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में 06 खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, 12 वर्तमान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का नवीनीकरण, 05 एलोपैथिक चिकित्सालयों में रोगी आश्रय स्थलों का निर्माण कराया जाना है।
इसके साथ 03 ग्रामीण उपकेंद्रों की स्थापना, 02 ग्रामीण उपकेंद्रों का भवन निर्माण, 04 होम्योपैथिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना एवं निर्माण, 03 आयुर्वेदिक औषधालय की स्थापना, 01 का निर्माण कार्य, 01 यूनानी औषधालय की स्थापना, 36024 स्वच्छ शौचालयों का निर्माण कराया जाना है।
वहीं 2000 प्रधानमंत्री आवास निर्माण, 200 नये हैंडपंपों के अधिष्ठापन एवं 40 हैंडपंपों को रिबोर करना तथा 15662 वृद्धों एवं किसानों को पेंशन, 540 लाभार्थियों को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ का योजना, 153 निशक्तों के भरण पोषण के लिए अनुदान, 10 दुकान निर्माण, 170 निराश्रित महिलाओं को विधवा पेंशन, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक कल्याण एवं सामान्य जाति के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की राशि प्रस्तावित की गई है।
बैठक में समिति के सदस्यों ने दो अरब छब्बीस करोड़ चौंतीस लाख रुपये से विकास कार्य करने के प्रस्ताव को सर्व सम्मति से मंजूरी प्रदान की। वहीं सदस्यों ने भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग तथा भंगहा मोड़ से क्षतिग्रस्त जमुनहा मार्ग की मरम्मत को कहा गया। इस पर प्रभारी मंत्री ने डीएम को आगणन बनाकर शासन को पत्र भेजने, तथा उसकी एक प्रति प्रभारी मंत्री को भी देने को कहा।
बैठक का संचालन मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष साक्षी कैराती, सांसद राम शिरोमणि वर्मा, श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडेय, भिनगा विधायक मोहम्मद असलम राईनी, भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय, एसपी आशीष श्रीवास्तव, एडीएम योगानंद पांडे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमन सिंह सहित जिला योजना समिति के सदस्य व विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें