फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायकों समेत 155 सपाइयों को हिरासत में लिया

विज्ञापन
पार्टी कार्यालय भिनगा से पुलिस वाहन से सपाइयों को ले जाती पुलिस। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में और जनसमस्याओं को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। भिनगा में जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक समेत 85 सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइंस लाया गया। वहीं सिरसिया में भी पूर्व विधायक समेत 58 कार्यकर्ताओं तथा मल्हीपुर में 12 सपाइयों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। बाद में सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। भिनगा पुलिस लाइंस में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एडीएम को 18 सूत्री ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

सपा प्रदेश नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में और जनसमस्याओं को लेकर गुरुवार को सड़क पर उतरने का आह्वान किया था। इसको लेकर सपा कार्यकर्ता पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पार्टी कार्यालय भिनगा में एकत्र हुए। जब कार्यकर्ता यहां से कलेक्ट्रेट जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
इस पर विरोध बढ़ता देख पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र यादव, पूर्व विधायक श्रावस्ती हाजी मोहम्मद रमजान के साथ करीब 85 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सभी को यहां से पुलिस लाइंस लया गया। नाराज कार्यकर्ताओं ने पुलिस लाइंस में धरना देकर प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून को निरस्त करने, हत्या व दुष्कर्म के दोषियों को घटना के 30 दिन में दंड देने, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने, गन्ना माफियाओं पर रोक लगाने, गन्ना पर्ची सीधे किसानों को भेजने, गन्ना क्रय केंद्रों पर वसूली रोकने, बकाया गन्ना भुगतान ब्याज सहित 31 दिसंबर तक दिलाने, वर्तमान गन्ना भुगतान पंद्रह दिन में दिलाने, बंद चीनी मिलों को चालू कराने, धान क्रय केंद्र से बिचौलियों का हस्तक्षेप बंद करने, क्रय केंद्रों पर बोरा उपलब्ध कराने व पराली जलाने वाले किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने सहित 18 सूत्री मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम योगानंद पांडेय को सौंपा।
उधर, सिरसिया में पुलिस ने धरना प्रदर्शन करने जा रहे 58 कार्यकर्ता तथा मल्हीपुर में 12 सपाइयों को हिरासत में लिया। देर शाम को सभा को पुलिस ने निजी मुचलके पर छोड़ दिया। इस दौरान राम आधार सोनकर, इकबाल अहमद मंसूरी, सत्येद्र प्रताप सिंह, चांद बाबू, अजय यादव, सौरभ यादव, रामकुमार यादव सहित काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
जगह-जगह मुस्तैद रही पुलिस, ड्रोन से हुई निगरानी
श्रावस्ती। सपा की ओर से गुरुवार को घोषित धरना प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन गुरुवार सुबह से ही मुस्तैद दिखा। थानावार जिला मुख्यालय भिनगा आने वाले सभी प्रमुख मार्ग पर पुलिस मुस्तैद रही। ऐसे में समर्थकों के साथ भिनगा आ रही पूर्व विधायक इंद्राणी वर्मा को गुलरा फटवा में पुलिस ने समर्थकों संग हिरासत में ले लिया। उन्हे सिरसिया थाने ले जाया गया। जहां पहुंचे तहसीलदार भिनगा राजकुमार पांडेय की मौजूदगी में पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं से निजी मुचलका लेकर छोड़ दिया। वहीं मल्हीपुर, इकौना, गिलौला, सोनवा पुलिस ने भी कार्यकर्ताओं को मुख्यालय आने से रोका। जिन्हें हिरासत में पुलिस अपने साथ थाने ले गई। जहां से बाद में उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ा गया। प्रदर्शनकारियों की निगरानी के लिए पुलिस ने भिनगा में ड्रोन कैमरे का भी सहारा लिया। वहीं सपा कार्यालय पर सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें