फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एसएसबी जवानों व महिलाओं को दी गई कैंसर की विस्तृत जानकारी

Wed, 04 Feb 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
एसएसबी मुख्यालय सभागार में कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करते परामर्शदाता
विज्ञापन
श्रावस्ती। विश्व कैंसर दिवस पर बुधवार को एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी में एसएसबी जवानों व महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग किया।
विज्ञापन

संगोष्ठी में जिला चिकित्सालय भिनगा की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पलता ने संदीक्षा सदस्यों को कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों, संभावित कारणों, रोकथाम के उपायों और समय पर उपचार के महत्व की जानकारी दी। परामर्शदाता डॉ. जितेंद्र मिश्रा ने सभी को स्वस्थ जीवनशैली, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और जागरूकता के माध्यम से कैंसर से बचाव के प्रति प्रेरित किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता संदीक्षा अध्यक्षा प्रेरणा शर्मा ने किया। इस दौरान मोनिका, अनुराधा, एसीएमओ डॉ. कल्पना महादेव पाटिल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें