श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम अश्विनी कुमार पांडेय की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान डीएम ने खराब रैंकिंग वाले विभागाध्यक्षों को फटकार लगाते हुए कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि अक्तूबर में शासन की ओर से जारी की गई रैंकिंग में विकास व राजस्व कार्य संयुक्त रूप से प्रदेश में पहले स्थान पर हैं। इस रैंक को हमेशा बनाए रखने के लिए हम सभी को प्रयास करना होगा। इस मौके पर सीडीओ शाहिद अहमद, सीएमओ डाॅ. एके सिंह, पीडी अश्वनी कुमार, डीएसटीओ अजय कुमार यादव, एलडीएम जुगल किशोर सहित अन्य मौजूद रहे।