श्रावस्ती। जिले के 1,50,951 किसानों के खाते में आज किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त आएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से देश के सभी किसानों को किसान सम्मान निधि की सौगात देंगे। उक्त जानकारी देते हुए उपनिदेशक कृषि सुरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला स्तर, ब्लॉक स्तर के साथ-साथ कृषि विज्ञान केंद्र, किसान समृद्धि केंद्रों, समितियों, कृषक उत्पादन संगठनों व ग्राम पंचायत स्तर पर दिखाया जाएगा। जिला व ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।