श्रावस्ती। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दो दिनों तक घना कोहरा रहेगा। इससे बचने के लिए आपदा विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। मार्ग दुर्घटना से बचने के लिए अपील की है।
दुर्घटना से बचने के लिए वाहन के फॉग लैंप को सही रखने, डिफॉगर का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। दो पहिया वाहन चालकों को हेल्मेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, हेडलाइट व इंडिकेटर को सही रखने, आगे व पीछे प्लेट व वाइजर पर रेडियम रिफलेक्टर लगवाने, मोड़ पर वाहन एकदम धीमा करके दोनों तरफ देखकर ही मुड़ने और पर्याप्त ऊनी व गर्म कपड़े पहनने को कहा गया है। संवाद