फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: योजनाओं का लाभ उठाएं पात्र लाभार्थी

Thu, 28 Dec 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को इकौना के ग्राम सलवरिया में वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को एलईडी के माध्यम से सुना व देखा। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री राकेश कुमार राठौर ने विभिन्न योजनाओं के पात्रों को प्रमाणपत्र वितरित किया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास की तर्ज पर कार्य कर रही है। इसी के तहत विकसित भारत के संकल्प के साथ, मोदी की गारंटी वाली गाड़ी देश के कोने-कोने में पहुंच रही है। उन्हाेंने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी युवा और नारी दोनों को ही सशक्त कर रही है।
श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने कहा कि सरकार जन-जन के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। जिसका लोग पात्रता के आधार पर लाभ उठाएं। इस दौरान नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल योजना के तहत जिला स्तरीय तिलहन मेला का आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री ने ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम बनाने वाले ग्राम प्रधानों को अभिनंदन पत्र प्रदान किया। साथ ही बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति के तहत जुड़े व्यक्तियों को सदस्यता प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टाॅलों का प्रभारी मंत्री ने निरीक्षण भी किया। इस मौके पर लोक सभा संयोजक शंकर दयाल पांडे, एसडीएम इकौना अरुण कुमार, डीडी एजी कमल कटियार, बीडीओ इकौना सीबी तिवारी, आशुतोष पांडेय सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें