फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: डेंगू के मरीज बढ़े, बार-बार खराब हो रही सीवीसी जांच मशीन

Sun, 17 Sep 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में डेंगू सहित अन्य संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। मरीजों को अस्पताल में जांच की सुविधा नहीं मिल रही है। उनको कभी मशीन खराब होने तो कभी टेक्नीशियन न होने की बात कह लौटाया जा रहा है। जिससे मरीज परेशान हैं। वहीं संयुक्त जिला चिकित्सालय में सीबीसी जांच मशीन खराब होने से सैकड़ों मरीज रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। यहां लैब में सिर्फ स्लाइड से होने वाली जांच हो रही है।
विज्ञापन


संयुक्त जिला चिकित्सालय में सीवीसी जांच मशीन दो दिन से खराब है। सूचना देने के बाद भी संबंधित एजेंसी से टेक्नीशियन नहीं आया। ऐसे में संभावित डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संक्रामक रोग के पीड़ित जांच कराने के लिए सैंपल देने के बाद भी मशीन के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं यहां तैनात अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन शनिवार को एक मामले में गवाही देने न्यायालय गया था।
जिसके कारण कक्ष में ताला लगा रहा। वहीं मरीज बाहर बैठ कर टेक्नीशियन की वापसी का इंतजार करते दिखे। प्रभारी सीएमएस डाॅ. रामगोपाल ने बताया कि कंपनी को मशीन खराब होने की सूचना दी गई है। मशीन ठीक होते ही जांच शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें