श्रावस्ती। मल्हीपुर थाने का गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। जहां उन्होंने लंबित अहकमात की समीक्षा की। इसमें 71 विवेचनाएं लंबित मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए एएसपी ने तीन विवेचकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके साथ ही विवेचकों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। शिथिलता पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण भी किया।
मल्हीपुर थाने का गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने निरीक्षण किया। इस दौरान सर्व प्रथम उनके द्वारा थाना परिसर, आगंतुक कक्ष, हवालात, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार, भोजनालय, थाना कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने थाने के भोजनालय में पकने वाले भोजन के गुणवत्ता की जानकारी लिया। इसके बाद उनके द्वारा थाने पर तैनात विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित अहकमात की समीक्षा की। इस दौरान उन्हें थाने में 71 विवेचनाएं लंबित मिली।
जिस पर नाराजगी जताते हुए एएसपी ने तीन विवेचकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। विवेचकों से विवेचनाओं व शिकायती पत्रों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसमें शिथिलता बरतने वाले विवेचकों पर कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखने की चेतावनी भी दी।
इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत सामाजिक दूरी का पालन करने का निर्देश दिया। वांछित, वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी ने कहाकि कोरोना महामारी को देखते हुए सभी लोग अपने आप को सुरक्षित रखें तथा नियमों का पालन करें। साथ ही साथ जब क्षेत्र पर निकले तो लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक करें तथा बचाव के लिए मास्क तथा सामाजिक दूरी का पालन करने हेतु बताये।