श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के ग्राम आनंदीपुरवा निवासी काली प्रसाद ने शनिवार को पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। शिकायती पत्र पर पीड़ित ने बताया कि वह गांव के समोखन के साथ बाइक से खरगौरा मोड़ गया था। वहां पर गांव के कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के हस्ताक्षेप करने पर आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।