फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पीएचसी का सीएमओ ने किया निरीक्षण

Sun, 08 Mar 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कटरा पीएचसी में महिला कर्मियों को प्रश​स्ति पत्र देती चिकित्सक
विज्ञापन
श्रावस्ती/ कटरा/ जमुनहा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुर रानी का सीएमओ डॉ. एके सिंह ने रविवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कर्मियों के कार्यों की सराहना की। साथ ही जननी सुरक्षा योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं को देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने उपस्थिति रजिस्टर, केंद्र की सफाई और लेवर रूम की व्यवस्थाओं को देखा। इसके बाद उन्होंने जिला चिकित्सालय भिनगा का भी भ्रमण कर व्यवस्थाएं परखीं। महिला दिवस पर उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की धुरी हैं। अस्पताल में आने वाली प्रत्येक महिला मरीज के साथ सम्मानजनक व्यवहार और संवेदनशीलता हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
इसी तरह से कटरा पीएचसी में इकौना सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल सिंह की ओर से महिला कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जमुनहा पीएचसी में डॉ. रविंद्र कुमार सोनकर की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन कर महिला स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें