श्रावस्ती। भिनगा नगर के मोहल्ला कोटरियासत निवासी मुन्नी ने शनिवार को एसडीएम को शिकायती पत्र दिया। पीड़ित ने शिकायती पत्र में बताया कि मोहल्ले के कुछ लोग उसकी भूमि पर कब्जा करने की फिराक में है। इसके लिए वह उन्हें अक्सर परेशान करते हैं। विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर भी उतारू हो जाते हैं। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर दबंगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।