फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एसएसबी में वाद-विवाद प्रतियोगिता

Fri, 25 Sep 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
एसएसबी मुख्यालय में आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते एसएसबी जवान।
विज्ञापन
श्रावस्ती। हिंदी पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को एसएसबी की 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने बताया कि हिंदी भाषा के महत्व और विकास को बढ़ावा देने के लिए पखवाड़े के तहत विभिन्न गतिविधियां कराई जा रही हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने निर्धारित विषयों के पक्ष और विपक्ष में प्रभावशाली व तार्किक विचार रखे। जवानों ने अपनी वक्तृत्व क्षमता, तर्कशक्ति और अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया। इसका उद्देश्य कार्मिकों में हिंदी के प्रति रुचि व जागरूकता बढ़ाने तथा विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने की क्षमता विकसित करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें