श्रावस्ती। नवीन माॅर्डन कटरा क्षेत्र के ग्राम बेलहा राघव निवासी साधू राम (55) बुधवार को घर में सो रहे थे। तभी उनके पैर में किसी विषैले सांप ने काट लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उन्हें इकौना सीएचसी पहुंचाया। यहां पर हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।