फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आकर ताजियेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। लोहारनपुरवा गांव स्थित चौक पर ताजिया रखने के लिए ठीहा बनाते समय बांस ऊपर से गुजरे हाई टेंशन लाइन से टकरा गया। इससे बांस में उतरे करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र इकौना के ग्राम इकौना देहात के मजरा लोहारनपुरवा निवासी मसीहुद्दीन (28) पुत्र पुत्ती मोहर्रम का ताजिया रखने के लिए सोमवार को नवईं के दिन बांस का ठीहा बना रहा था। इसी ठीहा को बनाकर सोमवार रात ताजिया रखकर सजाया जाना था। इसी स्थान के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजरी है।
ठीहा का बांस हरा होने के कारण गाड़ते समय अचानक वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिससे करंट से मसीहुद्दीन की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें