श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में इलाज के लिए भर्ती एक युवक की शुक्रवार को मौत हो गई थी। जिसकी अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। ऐसे में भिनगा कोतवाली पुलिस ने लोगों को युवक की शिनाख्त करने की अपील की है। प्रभारी निरीक्षक भिनगा रमेश ने बताया कि संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में शुक्रवार एक व्यक्ति इलाज के लिए आया था। जिसके साथ परिवार का कोई नहीं था।
34 वर्षीय इस युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसका सांवला रंग, इकहरी पतला बदन, नाक, कान व कद औसत है। जिसने शरीर पर कोई वस्त्र नहीं पहन रखा था। शव को पहचान के लिए मर्चरी हाउस में रखा गया है। जिस किसी को इसके बारे में कोई जानकारी हो। वह पुलिस क्षेत्राधिकारी भिनगा व प्रभारी निरीक्षक भिनगा के मोबाइल पर सूचना दे सकता है। (संवाद)