फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Fri, 11 Sep 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 मृतक रेखा।
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के ग्राम टंगपसरी में बृहस्पतिवार देर शाम को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में छत के कुंडे के सहारे लटका मिला। परिजनों ने शव को उतारा। साथ ही ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ग्राम टंगपसरी निवासी मंशाराम यादव ने बताया कि वह अन्य परिवार के लोगों के साथ खेत में काम करने गए थे। उनकी पुत्री रेखा (19) घर में अकेली थीं। पत्नी कनवा देवी जब लौटीं तो वह रेखा को ढूंढने लगी, लेकिन वह नहीं मिली। अंत में उन्होंने कमरे में देखा तो छत में लगे पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे रेखा लटकी हुई थी। इस पर उन्होंने शोर मचाकर आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया और रेखा को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि रेखा का विवाह 25 अप्रैल को बलरामपुर जिले के ललिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंधरपुरवा निवासी रिंकू के साथ किया था। ससुराल पक्ष के लोग रेखा को मानसिक रूप से परेशान करते थे। हालांकि अभी तक रेखा का गौना नहीं गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें